• Sardar Patel Murti Building, Shivaji Chowk, Ram Krishna Nagar, Patna - 800027

Advisors

Mr A M Prasad ( IRS 1965 Batch )

President of Bihar Human Rights

Patna Bihar

Dr. Janardan Jee, ARS(Retd) 1971

Ex. Director, ICAR-NRCM

Ex. Principal Scientist, NAARM, Hyderabad

Ex. Visiting Professor, Ohio State University, USA

Acharya Pravar Niranjan Ji

Thinker and Writer

Voluntarily retired Joint Commissioner of State

Taxes, Patna, Bihar

Dr. Chandrawati Ji

Head Biotech

A.N College Patna (Bihar)

Mr. Deepak Kumar

Chairman

Exalt Group

Prof. A.k Verma

Professor

Smt. Sharmila Kumari Singh

Treasurer

Aim & Act Foundation Society (Patna)

Mr. Prakash Kumar

Academic Head (It Dept.)

Sardar Dham Professional Collage Guest Faculty BCA (It Dept)

Mr. Chandra Bhushan Kumar

M.Com, MBA, BET, JCWAI (Intermediate) Principal

Sardar Dham Professional Collage

Er. V.V Singh

Director

Sardar Dham Professional Collage & Sardar Patel Super-30

Mr. Indrajeet Kumar

Managing Director

Sardar Dham Professional Collage & Sardar Patel Super-30

Members

Mr Jay Prakash Singh

Admission Incharge & Coordinator

Sardar Dham Professional Collage & Sardar Patel Super-30

Mrs. Nisha Bharti

Admission Incharge & Coordinator

Sardar Dham Professional Collage & Sardar Patel Super-30

दो शब्द आपके लिए

महानुभाव, हमें यह बताते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि हमारा संस्थान सरदार पटेल सुपर 30 हर उस योग्य एवं प्रतिभावान छात्र/छात्रा को लक्ष्य तक पहुँचाने के लिए संकल्पित है, जो किसी भी परिस्थिति (आर्थिक, सामाजिक एवं पारिवारिक आदि) के कारण अपने लक्ष्य से वंचित रह जाते हैं। किसी भी नौनिहाल का भविष्य प्रभावित न हो, इसी उद्देश्य से सरदार पटेल सुपर 30 पिछले छह वर्षों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करता आ रहा है।

सरदार पटेल सुपर 30, Amar Education Trust (Delhi) एवं Aim and ACT Foundation Society (Patna) द्वारा संरक्षित है।

हमारे इस उत्कृष्ट संस्थान की शाखाएँ बिहार, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश सहित भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों में संचालित हैं। यहाँ छात्र/छात्राएँ Medical (NEET), IIT-JEE (Mains/Advanced) एवं अन्य Competitive Exams की तैयारी कर रहे हैं, जिनका मार्गदर्शन अनुभवी एवं सुयोग्य शिक्षकगण द्वारा किया जा रहा है। साथ ही, Class V से ही Foundation (Basic) Maths एवं Science की मजबूत तैयारी ASMS Wing के माध्यम से कराई जाती है।

सरदार पटेल सुपर 30 केवल एक संस्थान नहीं, बल्कि एक आंदोलन है, जिसकी शुरुआत अनुभवी शिक्षकों द्वारा की गई है। इसके संस्थापक श्री अरविन्द कुमार सिंह जी हैं। हमारे शिक्षकगण कई वर्षों से देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों से जुड़कर IIT-JEE एवं NEET (PMT) में हजारों छात्रों को सफलता दिला चुके हैं।

किन्तु विभिन्न संस्थानों के अपने नियम, कानून और सीमाएँ होती हैं, जिसके कारण यह आवश्यकता महसूस हुई कि एक ऐसा मंच हो, जहाँ शिक्षक पूर्ण स्वतंत्रता के साथ बिना किसी प्रतिबंध के अपना सर्वश्रेष्ठ ज्ञान छात्रों तक पहुँचा सकें। इसी उद्देश्य से सरदार पटेल सुपर 30 की स्थापना की गई।

अब प्रश्न उठता है कि “सरदार पटेल सुपर 30” नाम ही क्यों?
देश के विभाजन के समय भारत अनेक छोटी-छोटी रियासतों में बंटा हुआ था। यदि उस समय उनका एकीकरण नहीं हुआ होता, तो आज भारत का स्वरूप अलग होता। परन्तु सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अपनी कूटनीति और दृढ़ इच्छाशक्ति से सभी रियासतों का भारत में विलय कराकर एक अखण्ड भारत का निर्माण किया।

इसी प्रेरणा से सरदार पटेल सुपर 30 भी पूरे भारत के विद्यार्थियों को बिना किसी आर्थिक, सामाजिक या अन्य भेदभाव के समान शिक्षा का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। साथ ही, आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना भी इस संस्थान का प्रमुख लक्ष्य है।

संस्थान के संरक्षक श्री अमर कुमार प्रसाद सिन्हा जी हैं, जो एक समाजसेवी एवं शिक्षाप्रेमी व्यक्तित्व हैं। वे संस्थान को आर्थिक, वैचारिक एवं प्रोत्साहनात्मक सहयोग प्रदान करते हैं।

सरदार पटेल सुपर 30 इस विचार में विश्वास रखता है कि:
“मेहनत सफलता की कुंजी है, और सफलता उन्हीं पर मेहरबान होती है जो मेहनत करते हैं।”

आइए, इस मुहिम से जुड़कर सरदार पटेल सुपर 30 को उसके उद्देश्य की ओर आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।

“मंज़िल चाहे कितनी भी ऊँची क्यों न हो, रास्ते हमेशा पैरों के नीचे ही होते हैं।”

धन्यवाद!

Go Back Top